जयराम सरकार का एक साल पूरा होने का जश्न 27 दिसंबर को धर्मशाला में मनेगा। शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर फैसला हो गया। जश्न कार्यक्रम के लिए पुलिस ग्राउंड का चयन किया गया है।
आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र व राज्य की योजनाओं के लाभार्थियों को आने का न्योता देने का फैसला लिया गया। इस दौरान एक साल में सरकार की जनहित की योजनाओं और निर्णयों की पुस्तिकाएं
छपवाकर बांटी जाएंगी। विभागों की योजनाओं की सफलता की कहानियों पर डाक्यूमेंटरी भी तैयारी की जाएगी। समारोह स्थल पर विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।