फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों ने समस्याओं को लेकर की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक घुमारवीं के रेहन बसेरा में अधिशाषी अभियंता रमेश पज्याला की अध्यक्षता में हुई जिसमें पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए इकाई उपप्रधान सुखराम, उपप्रधान रूप लाल शर्मा और कोषाध्यक्ष गुरदेव कौशल ने पेंशनरों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि पंजाब की तर्ज पर मेडिकल भत्ता दिया जाए। 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों के भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ा जाए तथा पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।
पेंशनरों ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अनुरोध किया है कि पेंशनरों की कई साल से चली आ रही मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाए ताकि पेंशनरों को उनका हक मिल सके। इस अवसर पर सतीश कुमार चंदेल, शमशेर सिंह चंदेल, मनमोहन लाल, विद्या सागर, बलदेव दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें