फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मस्जिद की बिजली काटने-केस वापस लेने पर 29 को होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त की अध्यक्षता में होगी बैठक, हिंदू संगठनों, देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से मांगों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की संजौली मस्जिद का बिजली कनेक्शन काटने, लोगों पर दर्ज किए केस वापस लेने और अवैध निर्माण गिराने की मांगों पर अब 29 नवंबर को फैसला होगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन

संजौली में शुक्रवार को प्रदर्शन को शांत करने पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से बात की जाएगी। कहा कि उपायुक्त अभी शहर में नहीं हैं। उनके लौटने पर इन मांगों पर फैसला लिया जाएगा। शुक्रवार को प्रदर्शन के बावजूद मस्जिद का बिजली कनेक्शन नहीं काटा गया है। इसके अलावा लोगों पर दर्ज किए गए केस भी अभी वापस नहीं लिए गए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 29 को होने वाली बैठक में इन सभी मांगों पर चर्चा होगी। मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर भी फिलहाल किसी तरह की रोक लगाने से प्रशासन ने इन्कार किया है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा ने कहा कि 29 नवंबर को उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें देवभूमि संघर्ष समिति, हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें