फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में होगी आरबीआई की मीटिंग

Sun, 20 Apr 2014 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सेंट्रल बोर्ड की बैठक शिमला में बुलाई गई है। आरबीआई गवर्नर रघुराम जी. राजन 15 मई को शिमला के होटल वाइल्ड फ्लावर हाल में बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


बैंक के चार डिप्टी गवर्नर और केंद्रीय वित्त सचिव अरविंद मायाराम समेत कुल 18 मेंबर इस बैठक में शामिल होंगे। आरबीआई की ओर से शेडयूल फाइनल होने के बाद इसकी सूचना राज्य सरकार को भेजी गई है।

कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा ने इसकी पुष्टि की है। बैठक में डिप्टी गवर्नर डा. केसी चक्रवर्ती, एचआर खान, डा. अर्जित आर. पटेल और आर. गांधी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अलावा डा. अनिल काकोदकर, किरण कार्निक, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा, डा. नचीकेत एम. मोर, ईला भट्ट, डा. इंदिरा राजारमन आदि भी इसमें शामिल होंगे।

सेंट्रल बोर्ड की ये बैठक पहली बार हिमाचल में हो रही है। बैंक इसमें अगले साल के लिए कई अहम वित्तीय फैसले लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें