फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलगघाट में औषधीय खेती जागरूकता शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार-प्रसार ग्रुप करेगा फसल की बिक्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। खलगघाट (जुब्बड़हट्टी) में 13 जनवरी को सुबह 11.00 बजे औषधीय पौधों की खेती को लेकर जागरूकता और प्रश्नोत्तरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में किसानों को औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें खेती से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य किसानों को पौध सामग्री और आर्थिक सहायता देना है। फसल तैयार होने के बाद उसके विपणन की पूरी जिम्मेदारी प्रचार-प्रसार ग्रुप की होगी। किसानों को केवल फसल तैयार करनी होगी। शिविर में जिन औषधीय पौधों की जानकारी दी जाएगी, उनमें से अधिकांश ऐसे हैं जिन्हें बंजर जमीन पर भी उगाया जा सकता है। इन फसलों की खासियत यह भी है कि इन्हें जंगली जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते। इससे किसानों को अतिरिक्त सुरक्षा की चिंता नहीं रहती। औषधीय पौधों की खेती शुरू करने के इच्छुक किसान शिविर में भाग ले सकते हैं। औषधि खेती से किसान अतिरिक्त आय का नया विकल्प चुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें