फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Clinic: घर के पास मिलेंगी चिकित्सा सुविधाएं, सीएम जयराम ने 10 मोबाइल क्लीनिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Tue, 16 Aug 2022 09:26 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां(सिरमौर)

सार

 राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर बीते सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहां से 10 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम चरण में 10 विधानसभा क्षेत्रों में इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
सीएम ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन सेवा शुरू हो गई है। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर बीते सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहां से 10 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम चरण में 10 विधानसभा क्षेत्रों में इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल पच्छाद, कसौली, चुराह, इंदौरा, आनी, सराज, भोरंज, कुटलैहड़, झंडूता और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को यह सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सेवा दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगी। चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और आवश्यक उपकरणों से युक्त ये मोबाइल क्लीनिक वाहन दुर्गम क्षेत्रों के गांवों में लोगों को घर-द्वार पर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक वाहन सेवा आरंभ करने की घोषणा की गई थी। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर यह सेवा विधिवत रूप से आरंभ कर दी गई है। इन वाहनों में नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ रक्त, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन वाहनों का संचालन खंड चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन



इस अवसर पर बहुद्देश्यीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक डॉ. राजीव बिंदल और रीना कश्यप, मुख्य सचिव आरडी धीमान, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, पूर्व विधायक रूप सिंह, पंचायत समिति के अध्यक्ष सुरिंदर नेहरू, पंचायत समिति राजगढ़ की अध्यक्ष सरोज शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, उपायुक्त राम कुमार गौतम, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन, एसपी उमापति जम्वाल और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें