फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव

Tue, 07 Jul 2020 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सिरमौर ( नाहन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में सेवाएं दे रहीं एक महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। महिला चिकित्सक के संक्रमित मिलने की सूचना के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट होने के साथ ही महिला चिकित्सक के संपर्क में रहे स्टाफ सदस्यों को ट्रेस किया गया। शाम तक स्टाफ सदस्यों की सूची तैयार करने के बाद करीब 19 लोगों के कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज नाहन के सामुदायिक चिकित्सा विभाग में तैनात महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में पाजिटिव आई। महिला चिकित्सक 3 जून को अपने घर चंडीगढ़ गई थी। पता चला है कि महिला चिकित्सक के पति चंडीगढ़ के 32 सेक्टर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट है। वह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज नाहन में प्रबंधन पूरी तरह अलर्ट हो गया। इसके बाद संक्रमित महिला चिकित्सक के संपर्क में रहे लोगों को ट्रेस किया गया।

शाम तक प्रबंधन ने 19 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने किसी को भी होम क्वारंटीन नहीं किया है। कॉलेज प्रशासन का तर्क है कि एहतियातन तौर पर सैंपल लिए गए हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज नाहन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि डेढ़ दर्जन के करीब सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। महिला चिकित्सक 3 जून को छुट्टी पर अपने घर चंडीगढ़ गई थीं जहां वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इससे घबराने की किसी को जरूरत नहीं है। चिकित्सक के संपर्क में रहे सभी लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें