फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नीतियों को प्रभावी बनाने में मीडिया की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री जयराम

Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक मीडिया से जुड़े रोहित कुमार सावल ने मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की और प्रदेश में मीडिया से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने में मीडिया की अहम भूमिका है। रोहित कुमार सावल ने लंबे समय तक मीडिया में कार्य किया है। इसका उन्हें व्यापक अनुभव है। 

रोहित सावल के मीडिया सलाहकार बनने से न केवल सरकार के मीडिया से संपर्क मजबूत होंगे, बल्कि सरकारी तंत्र में भी व्यावसायिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया सलाहकार के अनुभव से सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा। 

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव मुख्यमंत्री मनीषा नंदा तथा निदेशक सूचना एवं जन संपर्क अनुपम कश्यप भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें