फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए अब और तरसाएगा एमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम अब आपको पानी के लिए और तरसाएगा। पेयजल योजनाएं गाद आने से बुरी तरह से हांफ गई हैं। अश्वनी खड्ड और गिरि पेयजल योजना में मंगलवार शाम से पंपिंग प्रभावित हो रही है। अश्वनी खड्ड में मंगलवार को पूरी रात पंप बंद रहे।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे सिर्फ दो ही पंप चल सके। गिरि पेयजल योजना में भी गाद आने से पंपिंग प्रभावित हो रही है। बुधवार को गिरि में सिर्फ दो ही पंप चल पाए। बुधवार सुबह नगर निगम ने सेंट्रल जोन में कट लगाकर संजौली से सप्लाई छोटा शिमला को डाइवर्ट की।

छोटा शिमला जोन में मंगलवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। न्यू शिमला, मैहली, विकासनगर और बीसीएस में दोपहर बाद पानी दिया। यहां भी मंगलवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

यहां नहीं आएगा पानी

राजधानी शिमला में पीने के पानी की अघोषित राशनिंग शुरू हो गई है। एक दिन छोड़ कर पानी की सप्लाई हो रही है। बुधवार को आधे शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। बुधवार को जहां पानी दिया गया है वहां वीरवार को पानी नहीं आएगा।

बुधवार को सेंट्रल जोन के तहत माल रोड, लोअर बाजार, कृष्णानगर, सब्जी मंडी मिडल बाजार, गंज बाजार, कार्ट रोड, नाभा, फागली, टुटीकंडी, चौड़ा मैदान जोन के तहत टुटू, समरहिल, बालूगंज, पांजडी, चौड़ा मैदान, ओल्ड बैरियर, संजौली जोन के तहत संजौली, इंजनघर, मल्याणा, चम्याणा में बुधवार को पानी की सप्लाई नहीं हुई है।

वहीं छोटा शिमला जोन के तहत भी शाम के समय पानी की कम सप्लाई हुई।
विज्ञापन

कम सप्लाई से हो रही दिक्कत : गुप्ता

नगर निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि आईपीएच से पानी की कम सप्लाई मिलने के कारण कई क्षेत्रों में कट लगाना पड़ा है। पूरे शहर को सप्लाई देने के लिए एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो रही है।

आईपीएच के अधिशासी अभियंता प्रीत मोहिंद्र सिंह का कहना है कि पेयजल योजनाओं के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने से गाद की समस्या बढ़ गई है। बार-बार पंपिंग प्रभावित हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें