फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाना भरने के लिए एमसी का नया टोटका

Mon, 05 May 2014 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना खाली खजाने को भरने के लिए नगर निगम प्रशासन ने ये नायाब टोटका निकाला है। माल रोड की ओर से निगम दफ्तर के मुख्य द्वार पर एक्वेरियम रखा है।
विज्ञापन


एक्वेरियम को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम रखने से सुख समृद्धि आती है। सुनहरी मछलियां पालना सौभाग्य वर्धक होता है।

फेंगशुई में मछली सफलता तथा व्यवसाय का प्रतीक मानी जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार एक्वेरियम लगाने से घर की अशांति दूर होती है। कोई भी दुर्घटना हो या किसी पारिवारिक सदस्यों पर कोई छोटी बड़ी मुसीबत आने वाली हो तो एक्वेरियम की मछलियां आपदा अपने ऊपर ले लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल रोड पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट लगाने का काम शुरू

माल रोड पर मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट लगाने का काम भी शुरू हो गया है। नगर निगम दफ्तर के बाहर सीढ़ियों के दोनों ओर तीन-तीन चार्जर प्वाइंट लगा दिए गए हैं।

जल्द ही माल रोड पर लगाए गए नए लकड़ी के बेंचों पर भी इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट लगाए जाएंगे। नगर निगम ने कुल 14 लकड़ी के नए बेंच लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें