फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गंदे पानी की सप्लाई, जागे एमसी के अफसर

Fri, 03 Jul 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में दूषित पानी की सप्लाई की रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम में हड़कंप मचा है। वीरवार को नगर निगम की टीम ने उसी मकान से पानी के सैंपल भरे जहां से ‘अमर उजाला’ ने सैंपल जांच के लिए नगर निगम को दिए थे। ‘अमर उजाला’ द्वारा पानी के सैंपल की रिपोर्ट का पर्दाफाश करने के बाद अब नगर निगम के हाथ पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन


आनन-फानन में वीरवार को नगर निगम के कर्मचारियों की टीम पानी का सैंपल भरने विकासनगर पहुंची। हालांकि जिस महिला के घर से ‘अमर उजाला’ ने पानी का सैंपल लिया था वह घर पर नहीं थी। इस पर नगर निगम की टीम ने पड़ोसी का दरवाजा खटखटा दिया और पानी का सैंपल मांगा। पड़ोसी ने टीम को बताया कि आज तो उनके घर पर पानी आया ही नहीं, अब डायरेक्ट पानी की सप्लाई का सैंपल आप कैसे ले पाएंगे।

टीम ने इसका भी जुगाड़ निकाल दिया और पूछा कि पिछले कल तो पानी भरा तो होगा। हां कहने पर टीम ने बाल्टी में रखे पानी का ही सैंपल बोतल में भरा और चल दिए। गौरतलब है कि शिमला शहर के लोग आए दिन पानी खराब आने की शिकायतें करते रहते हैं। आजकल नगर निगम पेयजल किल्लत के चलते लोगों को एकदिन छोड़कर पानी की सप्लाई दे रहा है।
विज्ञापन


आज नगर निगम ने भरा है पानी का सैंपल : डा. सोनम
नगर निगम ने संबंधित मकान के पानी का सैंपल भर लिया है। सैंपल की रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा है। लोगों की सेहत की सुरक्षा के मद्देनजर पीलिया प्रभावित क्षेत्रों के पानी के सैंपल नियमित रूप से भरे जाते हैं। शहर में दूषित पानी की सप्लाई की बात सही नहीं है। एमसी लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया करवा रहा है।- डा. सोनम नेगी स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

यह है पूरा मामला
‘अमर उजाला’ ने नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में नलके के पानी का सैंपल टेस्ट के लिए दिया था, लेकिन नगर निगम ने विकासनगर बावड़ी की रिपोर्ट थमा दी। सैंपल फेल होने की रिपोर्ट भी लिख दी गई। ‘अमर उजाला’ ने सैंपल देते समय लिखित में दी अर्जी में विकासनगर बावड़ी का कहीं भी जिक्र नहीं किया था। केवल विकासनगर का नाम लिखा था। एमसी ने सैंपल की रिपोर्ट में विकासनगर बावड़ी लिख दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें