फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में कटने वाले हैं 5000 लोगों के पानी के कनेक्शन

Thu, 17 Dec 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत हिल्स क्वीन शिमला को संवारने की पहल के तहत नगर निगम ने कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से न जुड़ने वाले लोगों के खिलाफ अब नगर निगम कड़ी कार्रवाई करेगा। शहर के लगभग 42 हजार हाउस होल्ड में से अब तक 37115 परिवार ही डोर टू डोर गारबेज योजना से जुडे़ हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के बार-बार आग्रह के बावजूद लोग डोर टू डोर गारबेज योजना से नहीं जुड़ रहे। नगर निगम ने योजना से न जुड़ने वाले लोगों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। 31 दिसंबर तक सूची तैयार कर दी जाएगी। जनवरी के पहले सप्ताह में ऐसे लोगों को नगर निगम नोटिस जारी करेगा। नोटिस जारी होने के बाद निर्धारित अवधि में योजना से न जुड़ने वालों का नगर निगम पानी का कनेक्शन काट देगा।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम को केंद्र सरकार से करोड़ों की वित्तीय मदद मिलने वाली है। शहर में स्वच्छता के आंकलन के आधार पर ही नगर निगम को पैसा मिलना है। नगर निगम का मानना है कि ऐसे लोग जो नगर निगम को कूड़ा नहीं देते, खुले में कूड़ा डाल कर शहर को गंदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरतने से ही शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


योजना से न जुड़ने वालों का कटेगा पानी : पंकज
डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना से न जुड़ने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। 31 दिसंबर तक लिस्ट तैयार होने के बाद ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी योजना से न जुड़ने वालों के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।- पंकज राय आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें