फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी कर्मियों, पेंशनरों के लिए अच्छी खबर

Fri, 15 Aug 2014 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शिमला ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों और पेंशनरों के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर निगम ने 1 करोड़ 65 लाख जारी किए हैं। कर्मचारियों की जुलाई 2013 से मार्च 2014 तक देय डीए किस्त के भुगतान के लिए 67 लाख रुपये जारी किए हैं।

पेंशनरों के लंबित भुगतान के लिए 45 लाख जबकि ठेकेदारों की पेमेंट के लिए 40 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यही नहीं, मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए साढ़े पांच लाख जबकि गाड़ियों की मरम्मत के लिए भी साढ़े पांच लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सैहब सोसाइटी के तीन कर्मचारियों को राज्यपाल सम्मानित करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें