खास बात यह है कि वेबसाइट में भवन मालिक कभी भी अपना बिल संबंधी स्टेट्स देख सकेंगे। जिन लोगों को निगम से कोई नोटिस नहीं मिला है वे अपना उपभोक्ता पहचान नंबर वेबसाइट पर डालकर खुद ही बिल निकाल सकते हैं। वहीं, पैसे कटने के बावजूद यदि वेबसाइट पर टैक्स जमा नहीं होता है तो ऐसे लोगों को भी निगम तुरंत सुविधा देगा। लोग अपनी बैंक स्टेटमेंट दिखाकर अपना रिकॉर्ड सही कर सकेंगे।
यहां भी जमा करवा सकेंगे टैक्स
शहरवासी नगर निगम के रिज मैदान स्थित पदमदेव कांम्पलेक्स में बने कैश काउंटर पर भी टैक्स जमा करवा सकते हैं। आने वाले दिनों में यदि लाइनें ज्यादा होती है तो निगम कैश काउंटर की संख्या तीन से बढ़ाकर चार कर सकता है। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय स्थित सुगम सुविधा केंद्र, लोकमित्र केंद्र में भी टैक्स की अदायगी कर सकते हैं।