मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विवि को जल्द बनाने की बात कर चुके हैं। दूसरा विधेयक वन टाइम सेटलमेंट को लेकर आ सकता है। कर और शुल्क से संबंधित बकायादारों को राहत देने के लिए यह विधेयक सरकार लाने की तैयारी में है।
विधानसभा से पारित पूर्व सरकार के खेल बिल की वापसी को मंत्रिमंडल हरी झंडी देगा। सरकार विधेयक को नए सिरे से तैयार कर फिर सदन में लाएगी। शिक्षकों के ट्रांसफर एक्ट पर अभी स्थिति अस्पष्ट है।
एक्ट लाने का मामला अगले सत्र तक खिसक सकता है। कंडक्टर भर्ती पर लगी रोक हट सकती है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुई इन भर्तियों पर लंबे समय से संशय बना हुआ है। शिक्षा समेत कुछ विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी कैबिनेट में प्रस्ताव आने हैं।