फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब्त किए सामान से भर गए स्टोर, आश्रम भी फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद शहर में मनमाने तरीके से दुकानें सजाने वाले दुकानदारों और तहबाजारियों पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा कारोबारियों का सामान जब्त हो चुका है। बावजूद तहबाजारी और दुकानदार सबक नहीं ले रहे और बाजारों में मनमाने तरीके से दुकानें सजाने पहुंच रहे हैं। उधर, जब्त किए गए सामान से नगर निगम के स्टोर भर गए हैं। संपदा शाखा का रिज पर पद्मदेव परिसर स्थित स्टोर जब्त किए सामान से भर गया है। मजबूरन नगर निगम को अब टूटीकंडी स्थित स्टोर में सामान रखना पड़ा है। निगम की टीम बाजार से जब्त होने वाले फलों को शहर के तीन आश्रमों में बांट देती है। लेकिन इन आश्रमों में भी इतने फल पहुंच गए हैं कि अब इन्होंने फल न भेजने के लिए निगम को कहा है। ढली और हिमलैंड स्थित आश्रम ने फिलहाल फल न भेजने को कह दिया है। नगर निगम का कहना है कि अभी टूटीकंडी आश्रम को फल भेजे जा रहे हैं। इसके बाद अस्पतालों में इसे वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जुर्माने के बाद वापस ले सकते हैं सामान
नियमों के अनुसार बाजार से जब्त किया गया सामान नगर निगम लौटाता है। लेकिन इसके लिए कारोबारी को पहले न्यूनतम पांच सौ रुपये जुर्माना चुकाना पड़ता है। सुबह जब्त किया गया सामान कारोबारी शाम को निगम की संपदा शाखा से ले सकते हैं। हालांकि, अभी कम ही कारोबारी सामान लेने निगम की संपदा शाखा पहुंच रहे हैं।
संडे मार्केट पर चला निगम का डंडा
वहीं, रविवार को पाबंदी के बावजूद लोअर बाजार में संडे मार्केट सजी। दर्जनों तहबाजारियों ने लोअर बाजार में दुकानें सजा दीं। सूचना मिलने के बाद दोपहर के समय निगम की टीम पहुंची और सभी तहबाजारियों को खदेड़ दिया। इस दौरान कई कारोबारियों का सामान भी जब्त किया गया है। इंस्पेक्टर ओपी ठाकुर का कहना है कि संडे मार्केट लगाने आए कुछ तहबाजारियों को खदेड़ा गया है। बाजार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें