फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ से और हसीन होगी हिल्स क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिटी रैंकिंग के लिए राजधानी शिमला का देश के 75 शहरों से कंपीटीशन होगा। शहर को साफसुथरा रखने के लिए जितने अधिक प्रयास होंगे उतनी ही अच्छी रैंकिंग शिमला को मिलेगी। रैंकिंग के हिसाब से शहर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत बजट भी मिलेगा। पहली किस्त के रूप में शहर को 5 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


शहर को साफसुथरा रखने के लिए शहर में होने वाले कार्यों की प्रगति जांचने के लिए जनवरी में दिल्ली से विशेष टीम शिमला आएगी। नगर निगम के स्पेशल हाउस के दौरान निगम महापौर संजय चौहान और आयुक्त पंकज राय ने यह जानकारी दी। बताया कि दो अक्तूबर 2014 से स्वच्छ भारत अभियान शुरू हुआ है और 2019 तक चलेगा।

2019 तक नगर निगम शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस 167 शौचालय बनाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम निजी शौचालय बनाने के लिए लोगों को 5333 रुपये देगा। अभियान की मानीटरिंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। टैक्स वसूली के समय लिए गए शहर के लोगों के नंबर केंद्र सरकार को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

कूडे़ के लिए पार्षदों को जूट बैग देगा एमसी

स्वच्छ भारत अभियान के तहत इन नंबरों पर फोन कर लोगों से शहर में हो रहे कामों को लेकर फीड बैक ली जाएगी। अभियान के तहत नगर निगम की ओर से एक अलग फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट भी बनाया है। हाउस के दौरान निगम पार्षद सुषमा कुठियाला, कला शर्मा, दीक्षा ठाकुर, निर्मला चौहान, शशि शेखर चिन्नू, कल्याण चंद, भारती कुठियाला, कांता स्याल और सत्या कौंडल ने अपने वार्डों की सफाई संबंधित समस्याओं से भी अवगत करवाया।

महापौर संजय चौहान ने बताया कि 31 दिसंबर से पहले शहर में वार्ड स्तर पर रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 दिसंबर तक सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में होने वाले कार्यक्रमों की योजना से आयुक्त को अवगत करवाना होगा।

एमसी शिमला कूड़े के लिए पार्षदों को जूट के बैग देगा। निगम की सभी गाड़ियों में कूड़े के लिए विशेष प्रकार के बैग लगाए जाएंगे। बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले सैलानियों को परवाणू बैरियर पर ही नगर निगम के कूड़े के बैग उपलब्ध करवा दिए जाएंगे ताकि शिमला पहुंचने पर सैलानी इन बैगों का इस्तेमाल करें और शहर में कूड़ा न फैले।

खुले में कूड़ा फेंकने वालों के अब नगर निगम चालान करेगा। यदि किसी के पालतू पशु गंदगी फैलाते हुए पकड़े गए तो उनके भी चालान होंगे। नगर निगम के सेनेटरी इंसपेक्टरों को चालान के लिए टारगेट दिए जाएंगे। निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन निगम पार्षदों को भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा।

गरीबों के आशियानों के आवंटन पर विवाद

आशियाना प्रोजेक्ट के तहत शहरी गरीबों के लिए तैयार किए गए घरों के आवंटन को लेकर बनाई गई सूची पर पार्षदों ने सवाल खड़े किए हैं। पार्षदों का कहना है कि निगम ने पात्र लोगों का चयन करने में गड़बड़ी की है। पार्षदों की ओर से दी गई प्राथमिकता को दरकिनार कर निगम ने चहेतों का चयन किया है। मंगलवार को स्पेशल हाउस के दौरान आशियाना प्रोजेक्ट के तहत तैयार घरों के आवंटन को लेकर निर्धारित मापदंडों में संशोधन के लिए प्रस्ताव लाया गया।

पार्षदों ने यह कहते हुए प्रस्ताव पास करने से इंकार कर दिया कि पहले उन लोगों की सूची हाउस में लाई जाए जिन्हें चयनित किया है। पार्षद शैलेंद्र चौहान, अनूप वैद्य और रजनी ने पात्र लोगों के चयन में गड़बड़ी की आशंका जताई। मंगलवार शाम को निगम ने आवंटन को लेकर तैयार की गई पात्र लोगों की सूची से पार्षदों को अवगत करवाया।
विज्ञापन

सभी पार्षदों से बात करने के बाद ही तैयार की सूची

रुल्दूभट्टा वार्ड से पार्षद सरोज ठाकुर ने बताया कि जिन दो लोगों को नाम उन्होंने निगम को दिए थे वे नाम सूची में नहीं हैं। उन्होंने आशियाना प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए आवासों का आवंटन रद करने की मांग की। सरोज ने बुक कैफे के शिलान्यास पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर कैफे का शिलान्यास किया जा रहा है वहां काम कर रहे लोगों के विस्थापन को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई। बिना बुनियादी तैयारी के कैफे के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। इस पर आयुक्त ने संबंधित लोगों को किसी दूसरी जगह पर बसाने का आश्वासन दिया।

सभी पार्षदों से बात करने के बाद ही सूची तैयार की गई है। पात्र लोगों के चयन के लिए हाउस में निर्धारित किए गए मापदंडों पर के आधार पर ही लोगों का चयन किया गया है। तीन वार्डों में विवाद है, फिलहाल इनका आवंटन रोक दिया गया है। जो लोग पात्र होंगे उन्हें ही आबंटन होगा। -पंकज राय आयुक्त, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें