फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के दफ्तर में छलक रहे थे जाम, अचानक पहुंच गई महापौर

Sun, 22 Sep 2019 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक चौहान, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नगर निगम के कई दफ्तरों में आजकल दिनदहाड़े कॉकटेल पार्टी हो रही हैं। ऐसा ही नजारा चौड़ा मैदान स्थित कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के स्टोर में नजर आया। यहां कई कई कर्मचारी जाम छलकाते पकड़े गए हैं। खुद महापौर कुसुम सदरेट ने कर्मचारियों को पार्टी करते पकड़ा है। अब नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। कनिष्ठ अभियंता को इस मामले में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन


वार्डों में स्थित निगम दफ्तरों में कॉकटेल पार्टी की पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। सूत्रों के अनुसार बुधवार को सूचना मिली थी कि चौड़ा मैदान कनिष्ठ अभियंता दफ्तर के स्टोर में पार्टी चल रही है। महापौर कुसुम सदरेट अपने निजी सचिव और पार्षद विवेक शर्मा के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

महापौर को सड़क पर ही खड़ा कर पार्षद स्टोर रूम में पहुंच गए। यहां तीन लोग कॉकटेल पार्टी कर रहे थे। इनमें दो निगम के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। अचानक पार्षद को देखकर सभी हड़बड़ा गए। पूछने पर एक ने बताया कि एक अन्य कर्मचारी ने उन्हें पार्टी करने के लिए शराब की बोतल दी थी। इसीलिए वह यहीं बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने जेई से तलब की रिपोर्ट

महापौर ने इस पूरे मामले पर सड़क एवं भवन निर्माण शाखा से रिपोर्ट तलब की है। उधर विभाग से इस बारे में संबंधित कनिष्ठ अभियंता को रिपोर्ट देने को कहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। एक और नगर निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और उनकी टीम देर शाम तक दफ्तर में बैठकर जनता के काम निपटा रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ कर्मचारी दिनदहाड़े ही दफ्तर के भीतर कॉकटेल पार्टियां कर रहे हैं।

आयुक्त दौरे पर, कर्मचारियों की मौज
निगम आयुक्त रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली दौरे पर रवाना हुए थे। इनके पीछे कई कर्मचारियों की मौज लग गई। दो तीन दिन से कई कर्मचारी सुबह आराम से 11 बजे दफ्तर पहुंच रहे हैं जबकि कई दिन के समय दफ्तर में बैठने की बजाय मालरोड और रिज की सैर करते दिखाई दे रहे हैं। निगम दफ्तर पहुंच रहे लोग भी ऐसी व्यवस्था देखकर हैरान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें