फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारबेज कलेक्टरों का वेतन बढ़ाया 6300 के बजाय अब....

विज्ञापन
विज्ञापन
सैहब सोसाइटी के माध्यम से डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम कर रहे कर्मचारियों को अब मासिक वेतन 7700 रुपये मिलेगा। रविवार को नगर निगम के अधिकारियों और सैहब सोसाइटी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। हालांकि, इस फैसले के बाद भी यूनियन ने हड़ताल वापस नहीं ली है। सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों को पहले 6300 (ग्रास) रुपये वेतन दिया जा रहा था। इसके बाद निगम ने 6300 से बढ़ा कर वेतन 7300 करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


रविवार को हुई बैठक में वेतन 7300 से बढ़ा कर 7700 करने का निर्णय लिया गया। गारबेज कलेक्टरों के वेतन से हर माह 1700 रुपये ईपीएफ में जाएंगे और 6000 रुपये नकद मिलेंगे। इसके अतिरिक्त ईएसआई मेडिकल कवर भी दिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि नगर निगम प्रबंधन की ओर से गारबेज कलेक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा के बावजूद देर शाम तक सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल वापिस लेने की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

नई भर्तियों के बाद अब यह है सैहब सोसाइटी में स्टॉफ की स्थिति

गारबेज कलेक्टर=====150
स्ट्रीट स्वीपर========100
ड्राइवर=============33
सुपरवाइजर==========15

नगर निगम ने आज से शहर के 18 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा गारबेज कलेक्शन दोबारा शुरू करने का दावा किया है। बाकी बचे 7 वार्डों में कल से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आएगी और सीटी बजा कर लोगों को सूचित किया जाएगा। लोगों को गाड़ी के पास आकर कूड़ा देना होगा। नगर निगम ने बुधवार से पूरे शहर में पहले की तरह डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू कर देने का दावा किया है।

एमसी का दावा: 18 वार्डों में आज से उठेगा डोर टू डोर कूड़ा
भराड़ी, रुल्दूभट्टा, कैथू, अन्नाडेल, समरहिल, टूटु, फागली, कृष्णानगर, रामबाजार, लोअर बाजार, जाखू, ढली, चम्याणा, मल्याणा, कुसुम्पटी , छोटा शिमला, खलीनी और कनलोग। बालूगंज, टूटीकंडी, नाभा, बैनमोर, इंजनघर, न्यू शिमला और संजौली में बुधवार को कूड़ा उठेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें