फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी को नगर निगम ने दी मंजूरी

विज्ञापन
Mc Shimla Give Increment to employees
विज्ञापन
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ हुई बैठक में दो विशेष इंक्रीमेंट देने का लिया गया फैसला
विज्ञापन

शिमला। राजधानी की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के 842 कर्मचारियों, सुपरवाइजरों और चालकों को 4-9-14 के तहत विशेष वेतन बढ़ोतरी मिलेगी। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।
कर्मचारियों को एक जुलाई 2020 से यह वेतन वृद्धि दी जाएगी। नौ साल पूरे कर चुके कई कर्मचारियों को दो इंक्रीमेंट मिलेंगी। शुक्रवार को निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान के साथ हुई सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन की बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले कर्मचारियों ने 4-9-14 लागू न करने पर 15 फरवरी से काम बंद करने की धमकी दी थी। प्रशासन ने शुक्रवार को कर्मचारी यूनियन के नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह और पूर्व अध्यक्ष हरीश कुमार इस बैठक में पहुंचे। कहा कि निगम प्रशासन ने जब 4-9-14 देने की घोषणा की है तो इसे बैक डेट से ही लागू किया जाए। काफी देर चली बैठक के बाद फैसला लिया गया कि जिस अवधि को इस फैसले की अधिसूचना हुई थी, उसी से इसे लागू माना जाएगा। अब तय हुआ है कि एक जुलाई 2020 से इसे लागू किया जाएगा। इस अवधि तक जो कर्मचारी चार साल पूरा करेंगे उन्हें एक जबकि नौ साल पूरा करने वालों को दो इंक्रीमेंट दी जाएगी।
विज्ञापन

31 मार्च से पहले मिलेगा
एरियर, कर्मचारी खुश
यूनियन के अनुसार बैठक में फैसला लिया है कि 31 मार्च तक कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। इसमें एरियर भी मिलेगा। सबसे ज्यादा फायदा पुराने कर्मचारियों को होगा जिन्हें दो इंक्रीमेंट मिलनी हैं। सैहब सोसायटी में करीब तीन सौ कर्मचारी ऐसे हैं जो साल 2010 से काम कर रहे हैं। इन्हें दो इंक्रीमेंट मिलेगी। इनकी वर्तमान तनख्वाह करीब साढ़े 11 हजार है जिसमें से इन्हें 9300 रुपये कैश इन हैंड मिलता है। अब इसमें एक हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। चार साल वाले कर्मचारी को 500 रुपये का फायदा होगा। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि प्रशासन ने मांगें मान ली है। सोमवार को प्रशासन इस बारे में लिखित में देगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों को देंगे वित्तीय लाभ : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि कर्मचारियों से इस बारे में बातचीत हुई है। इन्हें पूर्व में प्रशासन की ओर से लिए फैसले के अनुसार वेेतन वृद्धि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें