फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरचार्जिंग पर कार्रवाई, शिमला के पांच पार्किंग संचालकों को जुर्माना

Tue, 03 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
निगम की टीमों ने औचक निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी पाए जाने पर शहर की पांच पार्किंगों के 20-20 हजार के चालान किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला शहर की पार्किंगों में स्थानीय लोगों और सैलानियों से हो रही लूट खसोट को लेकर ‘अमर उजाला’ में खबरें छपने के बाद सोमवार को नगर निगम ने पार्किंगों में दबिश दी। नगर निगम की टीमों ने औचक निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी पाए जाने पर शहर की पांच पार्किंगों के 20-20 हजार के चालान किए। नगर निगम को पिछले कई दिनों से पार्किंगों में अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन


सोमवार को निगम की तीन टीमों ने शहर की करीब दो दर्जन पार्किंगों में निरीक्षण किया। मेट्रोपोल स्थित पार्किंग के लोअर फ्लोर, इसी पार्किंग के मिडल फ्लोर, अग्रवाल धर्मशाला, रेन बसेरा और खलीनी चौक पार्किंग में अव्यवस्था पाए जाने पर इन्हें जुर्माना किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर पार्किंगों से रेट लिस्ट नदारद मिली। निरीक्षण टीमों ने कई स्थानों पर निर्धारित रेट से अधिक वसूली के मामले भी पकड़े।

पांच पार्किंगों को 20-20 हजार जुर्माना : सरकैक
नगर निगम शिमला के सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक का कहना है कि सोमवार को शहर में कार पार्किंगों का औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान पांच पार्किंगों में अव्यवस्था पाई गई है। पांच पार्किंगों को 20-20 हजार रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें