फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सीएम के लिए ये क्या बोल गए मेयर?

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के लिए पीने का पानी लाने के लिए प्रस्तावित पब्बर और कोलडैम योजना के विवाद में अब नगर निगम के महापौर संजय चौहान भी कूद गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स के बीच छिडे़ इस विवाद में पुरानी बातों को ताजा कर मेयर ने आग में घी डाल दिया है।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मेयर संजय चौहान ने अपडेट किया है कि ‘हैरान करने वाली बात है कि पब्बर योजना की प्रस्तावना करने वाले मुख्यमंत्री अब कोलडैम की पैरवी कर रहे हैं।'
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखा, शुरू हुआ नवउदारवादी युव

बकौल मेयर संजय चौहान पब्बर पेयजल योजना की प्रस्तावना कई साल पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ही की थी लेकिन अब मुख्यमंत्री पब्बर की बजाय कोलडैम को बेहतर बता रहे हैं।

मेयर ने अपडेट कर एक नया विवाद भी खड़ा कर दिया है। मेयर ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि नव उदारवादी युग आरंभ हो गया है। इस युग में योजनाएं राजनीतिज्ञों की बजाय कारपोरेट घराने तय करते हैं। कारपोरेट जगत ही सरकारों के फैसलों को बदलते हैं।

उधर, मेयर के इस बयान से राजनीति गरमा गई है। कई कांग्रेस नेता इसका जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें