फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्सीमांकन की आपत्तियों पर अब दोबारा होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने एमसी चुनाव को लेकर जिला प्रशासन को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

नाभा, समरहिल वार्ड की आपत्तियां सुनेगा प्रशासन
36 वार्डों में पोलिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम के नाभा और समरहिल वार्ड के पुनर्सीमांकन को लेकर अब दोबारा आपत्तियां सुनी जाएंगी। इनकी सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों वार्डों के पुनर्सीमांकन पर फैसला लिया जाएगा।
प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को इस बारे में जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए। अब जिला प्रशासन दोनों वार्डों के पुनर्सीमांकन के फैसले पर आपत्तियां दर्ज करवाने वाले पार्षदों को दोबारा सुनवाई के लिए बुलाएगा। सोमवार (6 जून) को सुनवाई की तारीख तय हो सकती है। आपत्तियां सुनने के बाद यदि पुनर्सीमांकन में कोई बदलाव किया जाता है तो इससे नाभा और समरहिल के साथ इन वार्डों से सटे तीन अन्य वार्ड फागली, टुटीकंडी और बालूगंज वार्ड की सीमाएं भी बदल जाएंगी। ऐसे में पुनर्सीमांकन के फैसले से पांच वार्ड प्रभावित होने वाले हैं।
विज्ञापन

आपत्तियों की सुनवाई और वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर आयोग ने कोई समय सीमा तय नहीं की है। उपायुक्त अपने स्तर पर इसका फैसला लेंगे कि कितने समय में इस प्रक्रिया को पूरा करना है। निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को नगर निगम चुनाव के लिए बाकी वार्डों में तैयारियां शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। प्रशासन को 36 वार्डों में पोलिंग स्टेशन स्थापित करने को कहा है। इस बारे में शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आपत्तियों की सुनवाई के बाद बाकी पांच वार्डों में भी पोलिंग स्टेशन स्थापित कर दिए जाएंगे। निर्वाचन आयोग भी सोमवार को इस मामले पर बैठक कर नगर निगम चुनाव पर फैसला ले सकता है। सरकार ने नगर निगम चुनाव से पहले शहर के वार्ड बढ़ाने का फैसला लिया था। इस फैसले के अनुसार नगर निगम के 34 की जगह 41 वार्ड हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को दिए हैं निर्देश
राजधानी में नगर निगम के दो वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर जिला प्रशासन को आपत्तियां सुनने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इनकी सुनवाई के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा।
-संजीव महाजन, चुनाव अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग
पोलिंग स्टेशन स्थापित करने का शेड्यूल
छह जून को जारी होगी पोलिंग स्टेशन की सूची
नौ जून तक पोलिंग स्टेशन की मैपिंग पूरी करनी होगी
13 जून तक ब्लॉक यूजर सेक्शन की मैपिंग करेंगे
22 जून तक मतदाताओं की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होगी
25 जून तक इनकी मैपिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें