फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी चुनाव मंडी: भाजपा-कांग्रेस ने जारी किए घोषणा पत्र

Fri, 02 Apr 2021 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,मंडी
विज्ञापन
मंडी में भाजपा और कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कई लुभावने वादे कर वोटरों को रिझाने की कोशिश की है। विकास कार्यों को अपने खाते में डालने की दोनों दलों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से ‘भाजपा है तो भरोसा है’ के टैग के साथ वीरवार देर शाम घोषणा पत्र जारी किया। इसके लोक कल्याण संकल्प पत्र का नाम दिया गया। शुक्रवार सुबह पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता कौल सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने ‘सपने नहीं दिखाएंगे हकीकत में बदलाव लाएंगे’ नारे के साथ वचनबद्धता पत्र जारी किया। दोनों ही दलों के घोषणा पत्र में मंडी शहर की बुनियादी समस्याएं एक समान ही हैं। इसमें पार्किंग की व्यवस्था, टैक्स माफी के अलावा पर्यटन विकास, स्वच्छता और खेलकूद जैसे मुद्दे समान हैं। कांग्रेस ने अपनी सीमाओं को देखते हुए अपनी वचनबद्धता पत्र को छोटा और बुनियादी समस्याओं पर केंद्रित किया है। भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में विकास, आधारशिलाओं और सरकार की उपलब्धियों का बखान किया है। 

विज्ञापन


दोनों दल आमने-सामने
भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 82 करोड़ की लागत से बनी ऊहल नदी से मंडी शहर पेयजल संवर्द्धन योजना के लोकार्पण की बात कही है। कांग्रेस ने इस परियोजना की मंजूरी से लेकर इसके लिए बजट के प्रावधान का दावा किया है। भाजपा ने 21 करोड़ की लागत से बने नए विक्टोरिया पुल को लोगों को समर्पित करने की बात लिखी है। भीमाकाली मंदिर के पास एशियन बैंक के सहयोग से बनी बहुमंजिला पार्किंग, मंडी अग्निशमन भवन, पर्यटन विभाग का कार्यालय, मांडव नेचर पार्क, विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी के जीर्णोद्धार, मंडी शहर की सड़कों पर दो करोड़ खर्च करने का दावा किया है। कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मंडी को सेंटर जोन बनाने के अलावा डिविजनल कमिश्नर आफिस, डीआईजी आफिस, मुख्य अभियंता लोनिवि, आईपीएच और बिजली बोर्ड के कार्यालय, मुख्य अरण्यपाल, उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय मंडी में खोले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें