फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala: जफर इकबाल बोले- धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में 28 जुलाई को शुरू होगा पौधरोपण अभियान

Thu, 18 Jul 2024 02:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि 28 जुलाई को धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में पौधरोपण अभियान आरंभ किया जाएगा। इसमें सभी वार्डों में व्यवस्थित तरीके से पौधरोपण की मुहिम आरंभ की जाएगी। 
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला को ग्रीन तथा क्लीन सिटी बनाने की दिशा में अभियान आरंभ किया जाएगा जिसमें सभी नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए  नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि 28 जुलाई को धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में पौधरोपण अभियान आरंभ किया जाएगा। इसमें सभी वार्डों में व्यवस्थित तरीके से पौधरोपण की मुहिम आरंभ की जाएगी। इस मुहिम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्लान भी तैयार किया गया है ताकि धर्मशाला को ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जा सके।  उन्होंने कहा कि पौधारोपण के बाद पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निर्धारित की जाएगी। नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने इस मुहिम में स्वैच्छिक संस्थाओं सहित सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। 

विज्ञापन


नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला को स्वच्छ तथा सुंदर शहर बनाने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से शतप्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा उठाया जा रहा है और अब प्लास्टिक अपशिष्ट के पृथक्करण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित निस्तारण के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट प्रोसेसर (पीडब्ल्यूपी के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि धर्मशाला नगर निगम का सारा प्लास्टिक अपशिष्ट यहां से भेजा जा सके। प्लास्टिक अपशिष्ट के सही निस्तारण की निगरानी के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है ताकि निर्धारित मापदंडों के तहत कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि घरों से ही  प्लास्टिक तथा तरल अपशिष्ट का पृथक्करण सुनिश्चित करें ताकि निस्तारण में आसानी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें