बुधवार को डीसी हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुए मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव से कांग्रेस पार्षदों ने दूरी बनाए रखी और कोई भी चुनाव प्रक्रिया में नहीं पहुंचा। जबकि भाजपा के सभी पार्षद मौजूद रहे। वहीं निर्दलीय पार्षद ने भी भाग लिया। नगर निगम धर्मशाला के पांचवें मेयर के रूप में कार्यभार संभालने वाले शमशेर नैहरिया और डिप्टी मेयर प्रेरणा गुलेरिया के कंधों पर अब अगले पांच वर्षों तक शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। नई टीम के गठन के बाद धर्मशाला के स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र के लंबित पड़े विकास कार्यों को अब तेजी से गति मिलेगी।
सोलन में आज चुने जाएंगे मेयर-डिप्टी मेयर
नगर निगम सोलन में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव वीरवार को होगा। दोपहर तीन बजे चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यहां भाजपा के 10 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं। एक निर्दलीय पार्षद है। भाजपा के 10 पार्षदों समेत एक निर्दलीय पार्षद तीन दिन से कसौली क्षेत्र के एक होटल में रुके हुए हैं।