फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चुनाव: कल थमेगा प्रचार, मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 04 Apr 2021 03:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • शहरी निकाय चुनाव के लिए तैनात की हैं साढ़े पांच सौ पोलिंग पार्टियां
  • तीन हजार कर्मचारी रहेंगे चुनाव ड्यूटी पर
  • 10 शहरी निकायों और 128 पंचायतों के चुनाव के लिए सात अप्रैल को मतदान
विज्ञापन
चुनाव हिमाचल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 10 शहरी निकायों और 128 पंचायतों में चुनाव के लिए सोमवार शाम चार बजे प्रचार का दौर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क कर पाएंगे। इसी दिन मतदान केंद्रों के लिए चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। नजदीक के पोलिंग स्टेशनों के लिए 6 अप्रैल को कर्मचारी भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग ने साढ़े पांच सौ पोलिंग पार्टियां तैनात की हैं। 7 अप्रैल को सुबह 8 से 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद एक घंटे का समय कोविड संक्रमित वोटरों को वोट देने के लिए रखा गया है। मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी और फिर चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

मतदान से एक दिन पहले 6 अप्रैल को सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। मतदान के समय सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा और मास्क पहनकर ही मतदान केंद्र में प्रवेश किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मतदान के लिए करीब तीन हजार कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

इनके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र में कम से कम दो सुरक्षा कर्मी रहेंगे। इनमें एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड जवान शामिल रहेगा। इनके अलावा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मी भी चुनाव ड्यूटी में रहेंगे। प्रत्येक वोटर की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

चुनाव अधिकारी संजीव महाजन का कहना है कि शहरी निकायों और पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। 5 अप्रैल 4 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी दिन पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। चार नगर निगमों, 6 नगर पंचायतों और 128 पंचायतों में चुनाव कराए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें