फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार मौलवी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sun, 05 Apr 2020 04:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर/रे (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कांगड़ा उपमंडल फतेहपुर की कस्बा रे मस्जिद में रह रहे मौलवी को रविवार को सिविल कोर्ट ज्वाली में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मस्जिद में रह रहे चंबा निवासी मौलवी रमजान बट्ट ने सोशल मीडिया पर एक समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डाली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना फतेहपुर और पुलिस चौकी रे की टीम ने संयुक्त रूप से थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए मौलवी को रे क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


जिसे रविवार को न्यायालय में पेश किया गया।  जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, रे बाजार में रविवार को पूरा दिन सन्नाटा रहा। पुलिस चौकी रे में स्टाफ कम था, जिसके लिए पुलिस ने बाहर से अतिरिक्त स्टाफ वहां भेजा। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि पुलिस लॉकडाउन में पुरी मुस्तैदी से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें