फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैट्रिक पास ने तैयार किया इलेक्ट्रिक चरखा, प्रदेश भर में हो रही सप्लाई

Tue, 04 Jun 2019 06:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैट्रिक पास 44 वर्षीय दीपक धीमान ने पहले परंपरागत चांगर चरखे को इलेक्ट्रिकल चरखे में बदला। फिर बिना इंजीनियरिंग की पढ़ाई के मिक्सर ग्राइंडर बना डाले। धीमान के बनाए 1200, 1400 और 1700 वाट के मिक्सर ग्राइंडर अब प्रदेश भर में सप्लाई हो रहे हैं।

विज्ञापन


हैरत की बात है कि धीमान ने मिक्सर ग्राइंडर का उद्योग शुरू कर दिया है, जिसके उत्पाद होटल और ढाबा मालिक खूब पसंद भी कर रहे हैं। सोमवार को दीपक धीमान द्वारा डिजाइन किए गए 1400 और 1700 वॉट के मिक्सचर ग्राइंडर को सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने लांच किया। 

दीपक ने कहा कि वह दसवीं पढ़े हैं। उनके पिता ने सबसे पहले फुटव्हील चरखा तैयार किया था। यह चरखा उनकी मां को ऊन कातने में सुविधा और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी से सीख लेकर उन्होंने 1984 में इलेक्ट्रिक चरखा तैयार किया। जिसे कुल्लू, लाहौल आदि क्षेत्रों में भेजा गया। उसे पसंद किया जाने लगा और अब मिक्सर ग्राइंडर तैयार किए गए।

उधर, विधायक राकेश जंवाल का कहना है कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी दक्षता दिखाने का मौका मिलना चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार ने ऐसी कई योजनाएं आरंभ की हैं।

धीमान ने कहा कि जल्द ही यह उत्पाद बड़े-बड़े ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध होंगे। इस मौके पर जिला भाजपा महासचिव नरेश चंदेल, भाजपा महामंत्री जितेंद्र शर्मा, हेम सिंह ठाकुर, हेमचंद शर्मा, प्रेम लाल सैनी, दुनी चंद धीमान, चिंता डोगरा, नीलम पटियाल सहित अनेक गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें