फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला में मास्टर सलीम के गानों पर झूमे छात्र

Tue, 09 Apr 2019 09:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मास्टर सलीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनएसयूआई ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अपना 49वां स्थापना दिवस मनाया। गायक मास्टर सलीम ने इस दौरान गानों से छात्रों को झूमने पर विवश किया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।

विज्ञापन


उन्होंने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि एनएसयूआई हमेशा से छात्र हितों के लिए कार्य करता रहा है। अब जबकि  सरकार की छात्र विरोधी नीतियां लागू की जा रही है, तो एनएसयूआई छात्र और शिक्षा नीतियों में सुधार के लिए कार्य करे।

इस मौके पर कांग्रेस के नेता हरीश जनारथा, अमित नंदा, आशीष भुटेल सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। एनएसयूआई की विवि इकाई के अध्यक्ष बिनु मेहता और मनोज कुमार, जिला सचिव हितेश चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभी को एनएसयूआई के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में छात्र कार्यकर्ताओं ने किन्नौरी नाटी और पहाड़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं, स्थापना दिवस समारोह में खास तौर पर बुलाए गए गायक सलीम के पंजाबी और सूफी और फिल्मी गीतों पर मौजूद दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें