चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। मंगलवार देर रात को रवि निवासी सुंदरनगर, एलएनटी मशीन पर अन्य साथियों के साथ काम कर रहा था। करीब दो बजे काम को बंद कर मशीन खड़ी करने वाले थे।
इसी दौरान मंगला की तरफ से एक पिकअप वहां पहुंची। सड़क पर पत्थर पड़े होने से पिकअप चालक वहां से गाड़ी नहीं निकाल पा रहा था। रवि एलएनटी लेकर सड़क पर पड़े पत्थर को हटाने लगा। इसी बीच पूरी पहाड़ी दरक गई। इससे एलएनटी और पिकअप चपेट में आ गई।
सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम भी मौके पर पहुंची। एक मशीन और ऑपरेटर की मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। शाम तक ऑपरेटर और मशीन का सुराग नहीं लग सका था। विभाग ने चंबा-जोत मार्ग को भी अभी तक बहाल नहीं किया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है।