फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह पर तृणमूल कांग्रेस ने किया जानलेवा हमला: स्मृति ईरानी

Wed, 15 May 2019 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेठी में राहुल गांधी को चुनावी मैदान में टक्कर दे रहीं भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने पालमपुर में पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर के पक्ष में रैली के दौरान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। ईरानी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कोलकाता में कांग्रेस के सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस ने जानलेवा हमला करवाया।

विज्ञापन


जनता इस हमले का जवाब दोनों दलों को देगी। रुपहले परदे की तुलसी से नेता बनीं स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर देशविरोधी ताकतों का साथ देने का आरोप लगाया। स्मृति ने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि जेनएयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वालों का कांग्रेस के इन्हीं नेता ने साथ दिया।  

कांग्रेस ने तो सेना प्रमुख को गुंडा तक कह दिया। एयर स्ट्राइक के बाद नौसेना प्रमुख पर ही कांग्रेस ने कई लांछन लगा दिए। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को नीच तक कह दिया। मोदी ने कई लांछन और अपमान सहे, लेकिन वह विकास के पथ पर चलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साले ने जीजा को रातोंरात अमीर बनाया

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिए बिना कहा कि जब जीजा जी ब्याहे थे तो इतने अमीर नहीं थे। फिर जीजा जी कैसे रातोंरात अमीर हो गए। साला जी जमीन दिलाते रहे और जीजा जी जमीन लेते रहे, तो जीजा जी अमीर कैसे न बनते।

पालमपुर में मेरा आखिरी भाषण: शांता
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि पालमपुर में उनका आखिरी चुनावी भाषण है। अब वह राजनीतिक मंच की जगह समाज सेवा के मंच पर ज्यादा दिखेंगे। राजनीति करते 66 साल हो गए, लेकिन उन्हें खुशी है कि दिल्ली में अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर हैं। लोगों के प्यार की बदौलत ही वह इस सफर तक पहुंच सके हैं। कांग्रेस ने हमेशा देश की तिजोरी लूटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें