फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कोटगढ़ की कांगल और आहार बीट में लगी भीषण आग, लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख, काबू पाने की कोशिश जारी

Sun, 22 Nov 2026 07:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

वन मंडल कोटगढ़ के अंतर्गत आने वाली कांगल और आहार बीट में लगी भीषण आग से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन मंडल कोटगढ़ के अंतर्गत आने वाली कांगल और आहार बीट में लगी भीषण आग से लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने अग्निशमन विभाग की मदद ली और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


आहार बीट की बीट गार्ड कुसुम शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि, कुछ हिस्सों में आग दोबारा भड़क उठी है। वहीं, कांगल बीट में आग ने अभी भी विकराल रूप धारण किया हुआ है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं। इससे क्षेत्र की वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें