वनों में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके सहयोग के बिना ऐसी घटनाओं से निपटना संभव नहीं है। यह बात वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को वन मुख्यालय में वन अग्नि प्रबंधन को मजबूत करने पर विश्व बैंक की रिपोर्ट को जारी करने के लिए क्षेत्रीय स्तरीय कार्यशाला के दौरान कही। कार्यशाला में उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विश्व बैंक की टीम और भारतीय सर्वेक्षण संस्थान देहरादून के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को वनों की आग की समस्या से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।