फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: दो नकाबपोशों ने दुकान का ताला तोड़ चोरी किए हजारों रुपये के मोबाइल, वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 04 Feb 2025 12:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)

सार

 भूपनगर में दो नकाबपोश शातिरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए हैं। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
दो नकाबपोशों ने दुकान का ताला तोड़ चोरी किए हजारों रुपये के मोबाइल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बद्दी के भूपनगर में दो नकाबपोश शातिरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए हैं। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। बद्दी पुलिस ने सूचना मिलते ही दुकान का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले एक युवक रामपाल ने भुपनगर में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। बीती रात 9:00 बजे युवक दुकान बंद करके घर चला गया । अगली सुबह वह देरी से दुकान गया, लेकिन शटर का ताला टूटा हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन


उसने जब दुकान में देखा तो वहां से करीब 80 हजार रुपये कीमत के 10 मोबाइल गायब थे। युवक ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पहुंची। रामपाल ने बताया कि उसने अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इन कैमरों में चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। दोनों चोर शटर का ताला तोड़ पोने दो बजे के करीब अंदर आए और वहां से अच्छे मोबाइल साथ ले गए। एक युवक ने अपनी टी शर्ट खोलकर मुंह पर बांथ रखी थी और दूसरे से मफलर बांधा हुआ था।  एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि उनके पास  मोबाइल चोरी होने की शिकायत आई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें