फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डिपुओं में अब 97 रुपये किलो मिलेगी माश दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिकिलो तीन रुपये तक बढ़े दाम संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के सरकारी राशन डिपुओं में अब माश की दाल तीन रुपये महंगी मिलेगी। उपभोक्ताओं को इसके लिए 97 रुपये प्रति किलो की दर से भुगतान करना होगा। पिछले महीने तक एपीएल परिवारों को यह दाल 94 रुपये प्रति किलो मिल रही थी।
शहर के विभिन्न राशन डिपुओं में रोजाना हजारों लोग राशन खरीदने पहुंचते हैं। हालांकि अब तक उपभोक्ताओं को तीन में से केवल दो दालें यानी मलका और चना ही मिल रही थीं, जबकि तीसरी दाल बाजार से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही थी। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि माश की दाल डिपुओं में उपलब्ध होने से उनकी जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। लेकिन अब डिपुओं में इसकी आपूर्ति शुरू होने के साथ ही कीमतें भी बढ़ गई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों के लिए इसकी कीमत 92 रुपये प्रति किलो होगी। इससे पहले बीपीएल परिवारों को इसके लिए 89 रुपये प्रति किलो चुकाने पड़ते थे। इसी तरह एपीएल टैक्स श्रेणी के परिवारों को अब यह दाल 118 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी, जबकि पहले इसकी कीमत 114 रुपये प्रति किलो थी। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि राशन डिपुओं में पर्याप्त राशन उपलब्ध है और लोगों को उनकी मांग के अनुरूप राशन मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें