फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी में नौकरी का मौका, इंटरव्यू देकर हो रही है भर्ती

Thu, 18 May 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारों को गुजरात में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मारुति सुजुकी आईटीआई मंडी में 20 मई को मेगा कैंपस इवेंट करेगी। कंपनी अहमदाबाद प्लांट के लिए फिक्सड टीम कॉंट्रेक्ट एफटीसी में भर्ती करेगी। संबंधित ट्रेडों के प्रदेश भर से युवा कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


कंपनी विभिन्न ट्रेडों में वर्ष 2014, 2015 और 2016 बैच के आईटीआई पासआउट उम्मीदवारों का चयन करेगी। इनमें फिटर, टर्नर, इलैक्ट्रीशियन, मेकैनिक मोटर व्हीकल एमएमवी, पेंटर, वेल्डर, ट्रैक्टर मेकैनिक, डीजल मेकैनिक, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटो मोबाइल मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर के ट्रेड अनिवार्य हैं।

उम्मीदवार के दसवीं में 55 प्रतिशत तथा आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। आयु 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12,900 रुपये वेतनमान दिया जाएगा। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि उम्मीदवार शैक्षणिक दस्तावेज और पहचान पत्र तथा तीन फोटो कॉपी और पांच पासपोर्ट फोटो साथ लाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें