फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Martyr Sandeep Kumar: डेढ़ साल के बच्चे को गोद में उठा शहीद की पत्नी और मां ने दिया अर्थी को कंधा

Wed, 03 May 2023 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिवालसर (मंडी)

सार

तामुलपुर में दरांग फील्ड में हुए धमाके में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के ऊपरी बल्ह क्षेत्र की सरध्वार पंचायत के रोपड़ू गांव के संदीप कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
शहीद संदीप कुमार की अर्थी को पत्नी और मां ने दिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के तामुलपुर में दरांग फील्ड में हुए धमाके में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के ऊपरी बल्ह क्षेत्र की सरध्वार पंचायत के रोपड़ू गांव के संदीप कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भारी बारिश के बीच बुधवार को गमगीन माहौल में भाई ने शहीद को मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने सलामी दी। जिला प्रशासन से एडीएम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सगे संबंधियों के साथ शहीद की पत्नी नेहा शर्मा ने डेढ़ साल के बेटे रुद्रांश और शहीद की मां मीरा ने बेटे को कंधा देकर घर से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


रोती बिलखती मां और पत्नी को देखकर सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े। अंतिम यात्रा में शहीद संदीप अमर रहे, भारत माता की जय नारों से पूरी पंचायत गूंज उठी। इससे पहले शहीद की पार्थिव देह घर पहुंची तो पत्नी नेहा शर्मा और माता मीरा शर्मा रोते हुए बेहोश हो गईं। ग्रामीणों की मदद से शहीद संदीप की देह को पैतृक श्मशानघाट तक सैनिक टुकड़ी की निगरानी में लाया गया। शमशानघाट पहुंचने पर सैन्य टुकड़ी ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी। शहीद के छोटे भाई संजय कुमार ने मुखाग्नि दी। वह भी सेना में हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें