फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: असम के तामुलपुर में हिमाचल के मंडी का जवान शहीद

Wed, 03 May 2023 09:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिवालसर(मंडी)

सार

असम के तामुलपुर में दरांग फील्ड में हुए धमाके में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के ऊपरी बल्ह क्षेत्र की सरध्वार पंचायत के रोपड़ू गांव के संदीप कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
शहीद संदीप कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के तामुलपुर में दरांग फील्ड में हुए धमाके में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के ऊपरी बल्ह क्षेत्र की सरध्वार पंचायत के रोपड़ू गांव के संदीप कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भारी बारिश के बीच बुधवार को गमगीन माहौल में भाई ने शहीद को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


सेना के जवानों ने सलामी दी। जिला प्रशासन से एडीएम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सगे संबंधियों के साथ शहीद की पत्नी नेहा शर्मा ने डेढ़ साल के बेटे रुद्रांश और शहीद की मां मीरा ने बेटे को कांधा देकर घर से अंतिम विदाई दी। रोती बिलखती मां और पत्नी को देखकर सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें