फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद का परिवार बोला, खिलाड़ी आतंकी नहीं होते

Mon, 07 Mar 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
शहीद अंकित प्रधान के पिता सत्य प्रकाश प्रधान और बड़े भाई उमेश प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले साल 26 मई 2015 को श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए धर्मशाला के सूपत अंकित प्रधान के परिजनों ने नेताओं पर भारत पाकिस्तान मैच को लेकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि धर्मशाला में भारत पाकिस्तान मैच को लेकर उनका कोई लेना देना नहीं है। शहीद अंकित प्रधान के पिता सत्य प्रकाश प्रधान ने मैच पर हो रही राजनीति पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट मैच में शहीदों के नाम को न घसीटा जाए।
विज्ञापन


शहीद जवानों के परिवार किस स्थिति में जी रहे हैं, कैसे उनके परिवार के सदस्य अपना जीवन यापन कर रहे हैं, यह सब नेताओं ने जानने का प्रयास नहीं किया। शहीदों के घर पर आकर नेता सिर्फ यही पूछ रहे हैं कि भारत पाक मैच होना चाहिए या नहीं।  आखिर शहीदों के परिवारों को मैच से क्या लेना देना। मैच से पहले तो सरकार और नेताओं ने शहीदों के परिवारों का हाल जानना गंवारा नहीं समझा। लेकिन, अचानक मैच के नजदीक आते ही नेताओं को शहीदों की याद ताजा हो गई।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी आतंकवादी नहीं होते। ऐसे में उनका विरोध भी नहीं किया जाना चाहिए। शहीद अंकित प्रधान के बड़े भाई उमेश प्रधान ने कहा कि पाकिस्तान का विरोध करना है, तो उसके साथ सभी रिश्ते  खत्म कर दो। केवल मैच का ही क्यों विरोध हो रहा है। बंद ही करना है तो पाकिस्तान से भारत आने वाले वालों का वीजा बंद करो।
विज्ञापन


पाकिस्तान के साथ भारत का व्यापार ही बंद करो। भारत पाक मैच को ही इतना क्यों उछाला जा रहा है। भारत पाक मैच का ही विरोध क्यों हो रहा है। फुटबाल और हाकी जैसे खेलों में ऐसा विरोध क्यों नहीं हुआ। असम में भी पाकिस्तान खिलाड़ी खेले, उनका विरोध क्यों नहीं किया। भारत पाक मैच वर्ल्ड कप का आयोजन है। इसका विरोध नहीं होना चाहिए। इससे धर्मशाला पर भी दाग लग जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें