फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: जिले में शनिवार को भी खुले रहेंगे बाजार, प्रशासन ने जारी किए संशोधित आदेश

Fri, 14 Jan 2022 06:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

ऊना जिले में शनिवार को भी बाजार खुले रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने चिंतपूर्णी बाजार की स्थिति और व्यापारियों के विरोध के चलते आदेशों में संशोधन किया है।
विज्ञापन
ऊना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शनिवार को भी बाजार खुले रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने चिंतपूर्णी बाजार की स्थिति और व्यापारियों के विरोध के चलते आदेशों में संशोधन किया है। प्रशासन के अनुसार कोविड के चलते जिला ऊना की सीमा के भीतर सोमवार से शनिवार तक सभी दुकानें, बाजार, बाजार परिसर, मॉल शाम साढ़े छह बजे के बाद बंद रहेंगे।

विज्ञापन


वहीं रविवार को जिले में सभी बाजार बंद रहेंगे। यह आदेश उन दुकानों पर लागू नहीं होंगे जो फल-सब्जी, दूध-डेयरी के लिए पंजीकृत हैं। सभी रेस्तरां, ढाबे, कैफे रात्रि 10 बजे तक 50 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ संचालित होंगे। यह आदेश होटल व दवाइयों की दुकानों पर लागू नहीं रहेंगे। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व जिला दंडाधिकारी डॉ. अमित शर्मा की ओर से जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें