वहीं, बारिश बंद होने के बाद भी सूबे की दो दर्जन से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद चल रही हैं। प्रशासन का कहना है कि बारिश के चलते भूस्खलन के गीले मलबे को हटाने में दिक्कत आ रही है।
सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में 32.6, कल्पा में 22.8, ऊना में 34.6, नाहन में 28.1, सोलन में 27, कांगड़ा में 32.8, बिलासपुर में 32.1, हमीरपुर
में 33.8, चंबा में 31.2 और केलांग में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।