फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी राशि डकार गए कई निजी शिक्षण संस्थान

Wed, 30 Jan 2019 06:07 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/खराहल
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के कई निजी शिक्षण संस्थान डिग्री और डिप्लोमा कर चुके हजारों विद्यार्थियों की सिक्योरिटी राशि वापस नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा कि कई छात्रों को तो डिग्री और डिप्लोमा किए हुए चार साल तक बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी सिक्योरिटी राशि छात्रों को वापस नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


प्रति छात्र की पांच से सात हजार रुपये सिक्योरिटी राशि है।  विद्यार्थी सिक्योरिटी फीस लेने के लिए शिक्षण संस्थानों के कई चक्कर काट रहे हैं। सिक्योरिटी वापस नहीं मिलने से प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में मायूसी है। अब ये छात्र इस संबंध में सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।

डिग्री कर चुके विद्यार्थी अनिश ठाकुर, दीपा नेगी, गोविंद ठाकुर, नवीन, शिवानी ठाकुर, राजकमल, ओम चंद, अतिश, मुनीष विशाल, तोमर, दुष्यंत, सुनील कुमार मनमोहन सिंह आदि ने बताया कि डिग्री को किए हुए चार साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सिक्योरिटी राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ शिक्षण संस्थानों में सिक्योरिटी वापस के लिए बार-बार फॉर्म भरने के लिए कहा जा रहा है। दलील दी जा रही कि फॉर्म गलत भरा है। इस संबंध में शिक्षा नियामक आयोग ने सभी

शिक्षण संस्थानों को तय समय अवधि में सिक्योरिटी न लौटने पर कार्रवाई करने की तैयारी कर दी है। डिग्री और डिप्लोमा कर चुके छात्रों का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में सीएम जयराम ठाकुर को भी ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें