फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला के स्कूलों से पढ़कर निकलीं हैं कई महान हस्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यत्व दिवस पर किए जाएंगे याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के स्कूलों ने देश और दुनिया को कई ऐसे महान व्यक्ति दिए हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया। हिमाचल के 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर इन विभूतियों और उनके योगदान को याद करना बेहद खास होगा।

सेंट एडवर्ड शिमला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित स्कूल है। भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत इस स्कूल के छात्र रह चुके हैं। वित्तीय क्षेत्र में क्रांति लाने वाले एवं मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ एवं वर्तमान में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा भी इसी स्कूल के छात्र रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंजाब के पूर्व डीजीपी कनवर पाल सिंह गिल और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस दीपक गुप्ता भी सेंट एडवर्ड में ही पढ़े हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार में पढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से बॉलीवुड अभिनेत्री एवं उद्यमी प्रीति जिंटा ने पढ़ाई की है। बिशप कॉटन स्कूल शिमला ने भी कई महान हस्तियों को तैयार किया है। इसमें प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉंड, आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी और प्रख्यात वकील फली एस नरीमन भी इसी स्कूल के छात्र रहे हैं। पेशेवर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह, इतिहासकार एवं लेखक राजा भसीन और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी बिशप कॉटन स्कूल के पूर्व छात्र हैं। इन संस्थानों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई है और देश को ऐसे नागरिक दिए हैं जिन्होंने राजनीति, कला, न्याय, खेल और साहित्य में अपना विशेष स्थान बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें