फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोगों को अंगदान बारे किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिलक्वींस की ओर से शुक्रवार को बीसीएस स्थित हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अंगदान के महत्व और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के सर्जरी विभाग के एचओडी एवं स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांटेशन ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) के अध्यक्ष डॉ. पुनीत महाजन मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों को अंगदान के महत्व, प्रक्रिया और इसके सामाजिक लाभों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष माला सिंह, वनीता ललित, समृति सहगल, मंजूशा पठानिया, कृतिका बैरी और गार्गी कपूर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें