फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: मुर्गियों के बाद अब कौवों की मौत

Sat, 27 Dec 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराता जा रहा है। शिमला में सैंकड़ों मुर्गियों की मौत के बाद अब प्रदेश में कौवों की मौत हो ही है। इससे लोग खौफजदा है।
विज्ञापन


हमीरपुर जिला सुजानपुर उपमंडल के गांव बगेहड़ा में एक दर्जन कौवों की मौत से हड़कंप मच गया है। कौवे खेतों में मरे पाए गए हैं। लोगों में दहशत है कि कहीं इन कौवों की मौत बर्ड फ्लू से न हुई हो।

डीएफओ हमीरपुर वाइल्ड लाइफ सुभाष पराशर ने बताया कि इसकी जांच करवाई जाएगी। स्थानीय अशोक कुमार, वेद प्रताप, सुशील और विनोद ने प्रशासन से मांग की है कि मृत कौवों की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन


यह पता लगाया जाए कि कहीं कौवों की मौत बर्ड फ्लू से तो नहीं हुई। इससे पहले ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। कुक्कुट की भी जांच करनी चाहिए। बाहरी राज्यों से प्रदेश में कुक्कुट की सप्लाई होती है।
विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि विभाग ने न तो सैंपल भरवाए हैं और न ही वैज्ञानिक ढंग से इन कौवों को दफनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें