फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटने से तबाही: जून में मंडी के धन्यारा गांव में बादल फटा, कई बीघा जमीन बही, संपर्क मार्ग हो गए बाधित

Wed, 14 Jun 2023 12:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सुंदरनगर

सार

पंचायत प्रधान मीरा देवी ने बताया कि बादल फटने से कई लोगों की कई बीघा जमाीन बह गई। सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए।
विज्ञापन
मंडी के धन्यारा में बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से दबी कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के धन्यारा गांव में मंगलवार देर शाम बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। लोगों की कई बीघा जमीन बह गई और संपर्क मार्ग बाधित हो गए। कई कारें भी दब गईं। रात होने के चलते नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।  वहीं, बीडीओ विवेक भाटिया ने बताया कि  सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र की पंचायत धन्यारा में बादल फटा है। इससे करला गांव में अधिक तबाही हुई है।

विज्ञापन




यहां पर लोगों और प्रशासन ने करीब चार घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पंचायत प्रधान मीरा देवी ने बताया कि बादल फटने से कई लोगों की कई बीघा जमाीन बह गई। सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए।  वहीं, राजधानी शिमला में मंगलवार शाम को बादल झमाझम बरसे। हमीरपुर और कांगड़ा और मंडी में अंधड़ और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बुधवार को भी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

17 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को शाम तक प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शाम को करीब सात बजे के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव से बारिश और ओलावृष्टि हुई। उधर, नाहन मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड की सीलिंग अंधड़ से गिर गई। इससे मरीजों को वहां से शिफ्ट करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें