फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, हिमाचल में इस बार कब पहुंचेगा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और सूखे से जूझ रहे हिमाचली बागवानों व किसानों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल में जल्द ही झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। इस बार मानसून के समय से पहले ही हिमाचल में दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। आमतौर पर मानूसन 25 जून से लेकर 1 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में दस्तक देता है।
विज्ञापन


मगर इस बार मानसून के 25 जून से पहले ही पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इसी हफ्ते प्री मानसून की बारिश भी शुरू हो सकती है। ऐसे में किसानों और बागवानों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार पहली जून को मानसून केरल से चला था। यदि परिस्थितियां सामान्य रही तो 21 दिन में मानसून हिमाचल में पहुंच जाएगा। इससे प्रदेश में समय से पहले ही मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। पिछली बार प्रदेश में दो जुलाई को मानसून पहुंचा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

सामान्य रहेगा मानसून

पिछले साल मानसून बीच में कमजोर पड़ गया था। इससे सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश रिकार्ड की गई थी। इस बार प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। इस साल थोड़े-थोड़े अंतराल में हो रही बारिश से फसल के लिए वरदान साबित हो रही है।

वहीं, प्रदेश भर में मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। इससे राज्य के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ने आगामी 24 घंटे में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान तापमान भी बढ़ेगा।

मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना में 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान केलंग में 7.4 डिग्री सेलिसयस रिकार्ड किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें