चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे पर हिमाचल प्रदेश की निगाह टिकी हुई है। मानसरोवर जाने के लिए किन्नौर से रास्ता खुलने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश में न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य के लोगों को मानसरोवर की यात्रा करने में भी आसनी होगी।
हालांकि उत्तराखंड सरकार की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। अभी तक केवल उत्तराखंड के कुमाऊं के रास्ते ही लोग मानसरोवर तक जा पाते थे। नए मार्ग के खुलने से उत्तराखंड को पर्यटन की क्षति होने की आशंका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स दौरे के दौरान चीन के सामने हिमाचल से मानसरोवर के लिए मार्ग खोलने का प्रस्ताव रखा था, जिससे उत्तर भारत के लोगों की यात्रा आसान हो सके।