पांच सितंबर को सप्तमी पर संचूई के शिव चेले दोपहर बाद डल को पार करने की रस्म अदा करेंगे और इसी दिन शाम आठ बजकर 49 मिनट पर बड़ा शाही स्नान शुरू होगा और छह सितंबर आठ बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगा।
उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी यात्रा का जायजा लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। वह सभी प्रबंधों का जायजा लेने के बाद सेक्टर अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।
मूसलाधार बारिश के चलते भरमौर से लेकर मणिमहेश तक की यात्रा के तहत आने-वाले नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कई जगहों पर बनी पुलिया बह गई हैं। आगामी दिनों में बारिश के आसार हैं। ऐसे में मणिमहेश यात्रा श्रद्धालुओं का इम्तिहान भी लेगी।